5जी मोबाइल टावर्स को आग लगाने पर यूके सरकार के डिजिटल विभाग ने ट्वीट करके कहा कि 5जी की वजह से कोरोना वायरस नहीं फैल रहा है। साथ ही उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ये दावा इसलिए भी सही साबित नहीं होता क्योंकि कोरोना वायरस भारत, ईरान और जापान जैसे देशों में भी फैला है, जहां अभी तक 5जी नेटवर्क नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि Coronavirus के चलते भारत में अबतक 3800 से ज्यादा लोग संक्रमित है तो वहीं 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।