8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Itel, लुक होगा iphone जैसा

Itel भी अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की तरह जल्द ही वॉटरड्रॉप नॉच वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, आईटेल का यह स्मार्टफोन एक्स्ट्रा-लार्ज स्क्रीन वाला होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 5 Jan 2021, 9:32 PM IST

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईटेल (Itel) लो बजट मोबाइल के लिए जानी जाती है। पिछले दिनों आईटेल ने अपनी ए सीरीज के तहत आईटेल ए25 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को 3,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब आईटेल भी अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की तरह जल्द ही वॉटरड्रॉप नॉच वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इसी महीने आईटेल का यह स्मार्टफोेन लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

एक्स्ट्रा लार्ज स्क्रीन
रिपोर्ट के अनुसार, आईटेल यूजर्स के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, आईटेल का यह स्मार्टफोन एक्स्ट्रा-लार्ज स्क्रीन वाला होगा। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन यूजर्स को शानदार अनुभव देगी और इसकी बैटरी क्षमता भी खासी ज्यादा होगी। इसके अलावा आईटेल के इस स्मार्टफोन का लुक प्रीमियम होगा। बताया जा रहा है कि इसका लुक एप्पल के आईफोन की तरह हो सकता है।

कीमत
रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी जानकारी दी गई है। बता दें कि आईटेल लो बजट स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। ऐसे में आईटेल के इस आगामी स्मार्टफोन की कीमत भी कम ही होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन की कीमत 7,000 रुपये से कम होगी। इसके साथ ही आईटेल किफायती सेगमेंट में अपने नए स्मार्टफोन के जरिए अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए तैयार है। हालांकि इस फोन के लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि यह लॉन्चिंग जनवरी में कभी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-नए साल में लॉन्च होगा सोने से बना Apple Airpods max, कीमत जानक उड़ जाएंगे होश

मिलेंगे ऐसे फीचर्स
आईटेल के इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और लुक की बात करें तो इसे वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया जाएगा जो ‘यू’ शेप की होगी। इस नॉच के ठीक उपर स्पीकर दिया जा सकता है। साथ ही इसका बैक पैनल भी काफी शानदार होगा। आईटेल के इस आगामी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होगा, जिसका लुक आईफोन 11 की तरह नजर आएगा। इसके अलावा इसमें एक्स्ट्रा-लॉर्ज एसडी प्लस डिस्प्ले, प्रीमियम आईडी, बड़ी बैटरी, ट्रिपल कैमरा, ड्यूअल सिक्योरिटी फीचर्स जैसी कई सुविधाएं होंगी।

यह भी पढ़ें-लॉन्च हुआ 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Vivo Y20 (2021), कम कीमत में दमदार फीचर्स

टियर 2 यूजर्स हैं टारगेट
कयास लगाए जा रहे हैं कि है कि ये नया स्मार्टफोन टियर-2 और उससे नीचे के बाजारों के उपयोगकर्ताओं को लेकर लॉन्च किया जा रहा है। महामारी के कारण आए न्यू नॉर्मल में यह इन उपभोक्ताओं की सभी डिजिटल और मनोरंजन की जरूरतों को पूरा करेगा। बता दें कि इससे पहले आईटेल ने साल 2020 में 6 हजार रुपए की कैटेगरी वाले फोन में 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों का बड़ा आधार बना लिया है। साथ ही इस सेगमेंट के ग्राहकों में पसंदीदा ब्रांड बनने का मुकाम भी हासिल किया है।