29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16GB रैम और 50MP कैमरे वाला ये स्मार्टफोन केवल 8799 में आज से मिलना शुरू

अगर आप एक स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो आपको 8,799 रुपये से कम कीमत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 16 जीबी रैम वाला फोन मिलने वाला है। यह फोन आज से आम यूजर्स के लिए मिलना शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 14 Jun 2023, 6:30 PM IST

itel S23

itel S23

itel S23: आईटेल ने आमलोगों की पसंद को देखते हुए सस्ता और अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन लांच किया है। काफी समय से यूजर्स इस तरह के फोन का इंतजार कर रहे थे आखिर अब उनकी तलाश पूरी हो गई है। आईटेल काफी लंबे वक्त से 7000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में टॉप पर बना हुआ है। लेकिन अब कंपनी ने करीब 8,799 रुपए कीमत का ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो फुली फीचर लोडेड है। स्मार्टफोन में 8GB RAM + 128GB ROM, मेमोरी फ्यूजन के साथ 16 जीबी तक रैम है।

यह भी पढ़ें:YouTube New Update: अब 500 Subscribers वाले भी यूट्यूब से कमा सकेंगे अच्छा पैसा !

आईटेल एस23 ने स्मार्टफोन को भारत में 8,799 रुपये में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन दो वेरिएंट में आता है। इसके दूसरे वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। अभी तक की सूचना के हिसाब से आज 14 जून से अमेजन से फोन खरीदा जा सकता है। फोन दो कलर ऑप्शन मिस्ट्री व्हाइट और स्टारी ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

यह भी पढ़ें: Infinix Note 30 5G: धूम मचाने आ गया 108 MP कैमरे वाला फोन, कीमत भी 15 हजार से कम

आईटेल एस23 के स्पेसिफिकेशन्स

आईटेल एस23 स्मार्टफोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल के साथ दिया जा रहा है।इसका पिक्चर रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल है। यह एक आईपीएस डिस्प्ले है। फोन की डिस्प्ले वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आती है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 180Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ऑक्टा-कोर 12nm यूनिसोक T606 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।