Airtel-Vodafone के मुकाबले रिलायंस जियो थोड़ा महंगा है। जियो अपने यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा 12.4 रुपये के हिसाब से देता है। इस प्लान की कीमत 349 रुपये है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। यानी एक महीने के लिए कुल 84GB डेटा मिलता है। इसके अलावा जियो -टू-जियो फ्री कॉलिंग, किसी दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए 1,000 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। हर दिन 100 SMS के साथ जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।