जियो के 2,121 रुपये वाले लॉन्ग टाइम प्लान को इस साल जनवरी 2020 में पेश किया गया था, जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है यानी कुल 504GB डेटा का फायदा होता था।इसके अलवा जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क के लिए यूजर्स को 12,000 मिनट्स मिलते थे। साथ ही हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री मिलता है। अन्य बेनिफिट्स के तहत इसमें यूजर्स को My Jio ऐप में उपलब्ध JioCinema, JioTV समेत अन्य ऐप्स का ऐक्सेस भी मुफ्त में मिलता है।