19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gadgets / Mobile / 16 अगस्त को Jio Phone 2 की होगी पहली फ्लैश सेल, ऐसें करें ऑर्डर

16 अगस्त को Jio Phone 2 की होगी पहली फ्लैश सेल, ऐसें करें ऑर्डर

Jio Phone यूजर्स कल यानी 16 अगस्त को Jio Phone 2 को फ्लैश सेल में खरीद सकते हैं। दरअसल इस फोन को कल फ्लैश सेल में दोपहर 12 बजे लगाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 15 Aug 2018, 10:54 AM IST

jio

16 अगस्त को Jio Phone 2 की होगी पहली फ्लैश सेल, ऐसें करें ऑर्डर

नई दिल्ली: Jio Phone यूजर्स कल यानी 16 अगस्त को jio phone 2 को फ्लैश सेल में खरीद सकते हैं। दरअसल इस फोन को कल फ्लैश सेल में दोपहर 12 बजे लगाया जा रहा है और यूजर्स इसे Jio.com से खरीद सकते हैं। इसकी फोन की कीमत 2,999 रुयए है। हालांकि इससे पहले खबर आ रही थी कि इस डिवाइस को आज प्री ऑर्डर के लिए पेश किया जाएगा, लेकिन अब कंपनी ने इसे फ्लैश सेल में लगाने का निर्णय लिया है।

जानिए फीचर

Jio Phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है।

फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फीचर फोन के लिहाज से काफी पावर फुल है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

फोन को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको MyJio ऐप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर वहां रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके ओपन होने पर आपको Get Now का ऑप्शन दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस भरना होगा (ताकि फोन को आपके घर डिलीवर कराया जा सकें)। इस प्रक्रिया के पूरे हो जाने के बाद आपको 2,999 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि यूजर्स डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान कर सकते हैं।