8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vodafone ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान, 1 महीने तक Free में करें कॉलिंग

कंपनी अपने 99 रुपये प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग कॉलिंग की सुविधा दे रही है।

2 min read
Google source verification
vodafone

Vodafone ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान, 1 महीने तक Free में करें कॉलिंग

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों मेें प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में अब Vodafone ने Reliance Jio और airtel को टक्कर देने के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। कंपनी का ये प्लान 99 रुपये का है जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस नए प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:जबरदस्त कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Oppo R17 स्मार्टफोन, लाजवाब हैं फीचर्स

Vodafone 99 रुपये प्लान

कंपनी अपने 99 रुपये प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इस प्लान में प्रति हफ्ते 1,000 मिनट और प्रतिदिन 250 मिनट की बाध्यता रहेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को डेटा और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। यूजर्स इस प्लान को वोडाफोन के ऐप से ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे बेहतर कैमरे वाले 5 स्मार्टफोन्स, फोटोग्राफी में देते हैं DSLR को टक्कर

Jio 98 रुपये प्लान

जियो अपने 98 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 1 जीबी डेटा और 300 एसएमएस का फायदा दिया जा रहा है। सात ही इस प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। जियो के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

यह भी पढ़ें: 500 रुपये में ले सकेंगे Jio Gigafiber सर्विस का मजा, दिवाली से पहले शुरू होगी सेवा

Airtel 99 रुपये प्लान

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए 99 रुपये वाला प्लान उपलब्ध कराया हुआ है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को 1 जीबी डेटा का फायदा भी मिलेगा। साथ ही 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है। एयरटेेल के इस प्लान की वैधता 10 दिनों की है।

यह भी पढ़ें: Airtel का सबसे जबरदस्त ऑफर, कंपनी दे रही 250 रुपये का कैशबैक