10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबरदस्त डिस्काउंट के साथ Jio Phone 2 की आज सेल, जानिए नई कीमत

Jio Phone 2 आज सेल के लिए उपलब्ध jio.com से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं फोन 200 रुपये मिलेगा कैशबैक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 30 May 2019, 10:46 AM IST

Jio Phone 2

जबरदस्त डिस्काउंट के साथ Jio Phone 2 की आज सेल, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली:Jio Phone 2 को आज फ्लैश सेल में लगाया जाएगा, जो जियो फोन का अपग्रेड वर्जन हैं। इस फीचर फोन को Jio.com से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। इस फीचर फोन की कीमत 2,999 रुपये है। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल आयोजित किया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस फोन का अगर Paytm से भुगतान करते हैं तो 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ऐसे में इस फोन की कीमत 2,799 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा इस फोन को EMI के तहत 141 रुपये में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इस कूलर को कर सकते हैं मोबाइल से कंट्रोल, AC जैसी मिलेगी ठंडक

जियो फोन के प्लान की कीमत 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आपके हाथ के पंजे जीतना है ये AC, नहीं लगती बिजली, पावर बैंक से कर सकते हैं चार्ज

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।