नई दिल्ली: Lenovo A6 Note आज पहली बार सेल के लिए Flipkart पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। Lenovo A6 Note को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है और इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गयी । वहीं Lenovo K10 Note की 16 सितंबर से सेल शुरू होगी। Lenovo K10 Note के 4GB रैम और 64GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये रखी गयी है।ऑफर्स की बात करें तो फोन पर 3000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा Axis Bank Buzz Credit Card, HDFC Bank Debit Cards और Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही हैंडसेट पर एक साल की वारंटी भी है।