11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lenovo Z5 कल को होगा लॉन्च, यहां जानिए कीमत व फीचर

Lenovo मंगलवार यानी 5 जून को अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Z5 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इसके फीचर सबसे अलग हैं।

2 min read
Google source verification
lenovo

Lenovo Z5 कल को होगा लॉन्च, यहां जानिए कीमत व फीचर

नई दिल्ली: Lenovo मंगलवार यानी 5 जून को अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Z5 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इसके फीचर सबसे अलग हैं। फिलहाल इस स्मार्टफोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 है। वहीं Z5 स्मार्टफोन में दो रियर कैमरा भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Moto G6 और G6 Play आज भारत में होगा लॉन्च, यहां जानिए फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 4TB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया जा सकता है। गौरतलब है कि Lenovo के VP Mr Chang Cheng ने कहा है कि 4TB स्टोरेज में 2000 HD फिल्में, 1 मिलियन तस्वीरें और 1,50,000 म्यूजिक फाइल्स स्टोर की जा सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड अरियो वी8.0 पर चलेगा और इसकी स्क्रिन 5.99 इंच की हो सकती है। इसके बैक में 13 MP और 5 MP के दो कैमरे दिए जा रहे हैं, जबकि फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 13 MP का कैमरा हो सकता है। यह दोनों ही कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आएंगे।

यह भी पढ़ें- WhatsApp पर ग्रुप चैट से बचने के लिए बना ये खास फीचर, ऐसे करें यूज

वहीं पावर के लिए 3200 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इतना ही नहीं Lenovo Z5 में टाइप सी USB केबल भी दी जाएगी, जो फोन को तेजी से चार्ज करने में सपोर्ट करती है और डेटा ट्रांसफर करने की स्पीड भी बढ़ाती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की बॉडी मेटल से तैयार की गई है। हालांकि फोन Lenovo Z5 में नॉच नहीं दिया जा रहा है, जबकि आईफोन एक्स के आ जाने के बाद कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन में नॉच दिया है।यह फोन डुअल सिम को स्पोर्ट करता है। माना जा रहा है कि इस स्नार्टफोन को 18,999 रुपए में उतारा जा सकता है। फिलहाल कल इस फोन के लॉन्च हो जाने के बाद सारे फीचर क्लियर हो जाएंगे।