फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। पहला एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल का सुपर वाइड कैमरा है, जो एफ/ 1.9 अपर्चर और 117 डिग्री लेंस से लैस है। वहीं फ्रंट में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 10 मेगापिक्सल का कैमरा है जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर के साथ है। फोन में 3.5mm हैडफोन जैक भी दिया जाएगा और USB-C पोर्ट मिला है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, एलटीआई, वाई-फाई 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। वहीं, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गूगल लेंस सपोर्ट भी है।