नई दिल्ली। Meizu 17 Series के तहत Meizu 17 और Meizu 17 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Meizu 17 को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इनकी कीमत क्रमश- 3699 yuan ( लगभग 39,510 रुपये ) और 3999 yuan ( लगभग 42,720 रुपये) रखी गयी है। इसे ग्राहक ग्रीन, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते । वहीं Meizu 17 Pro को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज मॉडल में उतारा गया है। इनकी कीमत क्रमश- 4299 yuan (करीब 45,930 रुपये) और 4699 yuan ( करीब 50,200 रुपये )है। कंपनी ने इसे मिंट ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया है।