Mi Band 3i का स्ट्रैप टीपीयू मेटिरियल से बना है और ये 5ATM वाटर रेसिस्टेंस सर्टिफाइड डिवाइस है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाइब्रेटिंग अलार्म, कॉल डिस्प्ले/ रिजेक्शन, मैसेज नोटिफिकेशन और व्यूइंग, आइडल अलर्ट, फोन लोकेटर, ऐप नोटिफिकेशन (WhatsApp, Instagram और अन्य), इवेंट रिमाइंडर्स समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। बैंड को MI Fit App के साथ कनेक्ट करके डेली एक्टिविटी और स्लीप प्रोग्रेस को ट्रैक कर सकते हैं। स्पोर्ट्स मोड रनिंग, वॉकिंग, साइक्लिंग और ट्रेडमिल जैसी गतिविधियों को ट्रैक करता है।