माइक्रोमैक्स (Micromax) जल्द भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन इन 2सी (Micromax In 2C) को उतारने की तैयारी कर रही है। इस ही बीच अगामी हैंडसेट को गूगल प्ले वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलेगी। हालांकि, अभी तक अपकमिंग माइक्रोमैक्स इन 2सी की ऑफिशियल लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इस फोन को गीकबेंच और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है।