गौरतलब है कि भारत की राजधानी दिल्ली में 25 अक्टूबर से इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया गया है, जो 25, 26 और 27 अक्टूबर तक चलेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 का थीम न्यू डिजिटल होराइजंस "क्नेक्ट, क्रिएट और इनोवेट" है। इस दौरान 5G, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कम्प्युटिंग और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई तकनीकों को दिखाया जाएगा।