1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moto G Fast और Moto E (2020) लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Moto G Fast, Moto E (2020) लॉन्च Pre-Booking के लिए दोनों फोन उपलब्ध 12 जून से शुरू होगी दोनों Smartphone की Sale
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 6 Jun 2020, 10:52 AM IST

Moto G Fast, Moto E (2020) launch, Price, Specifications, Sale, Offers

Moto G Fast, Moto E (2020) launch, Price, Specifications, Sale, Offers

नई दिल्ली। Motorola ने Moto G Fast और Moto E (2020) को लॉन्च कर दिया गया है। फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन्स को यूएस में लॉन्च किया गया है। Moto G Fast को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है और इसकी कीमत (Moto G Fast Price ) $199.99 यानि 15,100 रुपये रखी गयी है। ग्राहक फोन को पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। अगर बात करें Moto E (2020) की तो इस फोन को भी एक ही स्टोरेज में उतारा गया है। इसमें 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज है और इसकी कीमत ( Moto E (2020) Price ) $149.99 ( करीब 11,300 रुपये ) रखी गयी है। इसे मिडनाइअ ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यूएस में दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है और 12 जून से सेल के लिए पेश किया जाएगा।

Moto G Fast Specifications

Moto G Fast में 6.4 इंच का एचडी4 मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,560 पिक्सल्स है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है और ये एंड्रॉयड 10 पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 16-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Lockdown में स्लो Computer को बनाएं सुपर फास्ट, फॉलो करें ये स्टेप

Moto E (2020) Specifications

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,520 पिक्सल है। स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 632 प्रोसेसर का फोन में इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉयड 10 पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13-मेगापिक्सल और दूसरा 2-मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3,550mAh की बैटरी दी गई है।