Moto Razr 2 में फ्रंट फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा और इसमें फिजिकल नैनो सिम सपोर्ट दिया जाएगा। बता दें कि Moto Razr 2019 में eSIM सपोर्ट दिया गया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, नए फोल्डेबल फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल मेमोरी दी जाएगी। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,845mAh की बैटरी दी जाएगी जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है।