नई दिल्ली। Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में नया गेमिंग लैपटॉप RedmiBook Air 13 लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में 10th जेनरेशन का इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस गेमिंग लैपटॉप को दो वेरिएंट के साथ उतारा गया है। RedmiBook Air 13 के 8GB रैम व 512GB SSD की कीमत 4,699 चीनी युआन (करीब 50,600 रुपये) और 16GB रैम व 512GB SSD वेरिएंट को 5,199 चीनी युआन (करीब 56,000 रुपये) में पेश किया है। इस लैपटॉप को केवल सिल्वर कलर ऑप्शन में उतारा गया है और इसकी बिक्री 17 अगस्त 2020 से शुरू होगी।