Motorola Edge 30 Pro की कीमत: (संभावित)
इस हफ्ते की शुरुआत में Motorola Edge 30 Pro की कीमत ऑनलाइन लीक हुई थी। लीक की मानें तो इस अगामी फोन की भारत में कीमत 49,999 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। इस डिवाइस पर आकर्षक ऑफर्स और डील भी दी जा सकती हैं। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि भारत से पहले ऐज 30 प्रो स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। वहां यह स्मार्टफोन 3,199 चीनी युआन (करीब 55,999 रुपये) प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है।