पिछले साल प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) की कीमत बढ़ने से सबसे ज्यादा फायदा बीएसएनएल (BSNL) को हुआ है। कंपनी के यूजरबेस में तेजी से वृद्धि हुई है। कंपनी अब भी ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए किफायती प्रीपेड प्लान्स में उम्मीद से ज्यादा डेटा, फ्री कॉलिंग और लंबी समय सीमा ऑफर ऑफर कर रही है। आज हम इस खबर में आपको बीएसएनएल के ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत कम है और आपको इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 80 दिन से अधिक वैधता मिलेगी।