इस हैंडसेट में 5.9 इंच का एचडी+ मैक्स विजन एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। यह फोन मोटोरोला वन स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। फोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ सकते हैं। वहीं फोटोग्राफी के लिए बैक में 13-13 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक और बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।