फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और बाकी के तीन कैमरे 16, 8 और 5 मेगापिक्सल के हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G, VoLTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.0, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।