नई दिल्ली: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने Motorola Razr 2019 foldable phone लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को डुअल डिस्प्ले के साथ यूएस में पेश किया गया है और इसकी कीमत $1,500 ( करीब 1,08,000 रुपये) रखी गयी है। वहीं motorola ने अपने भारतीय ट्विटर अकाउंट की कवर इमेज में इस स्मार्टफोन की फोटो लगायी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे भारत जल्द लॉन्च किया जा सकता है।