Nokia 5.1 Plus के बैक में दो कैमरे दिए गए है। ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3060 एमएएच की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फेन में Wifi 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, GPS, A-GPS, USBटाइप-C और FM रेडियो, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे शानदान फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है।