Nokia 3.1 Plus को 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। Nokia 6.1 Plus को डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन पर 14% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक इस हैंडसेट को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। ईएमआई की शुरुआती राशि 2,500 रुपये हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत 13,850 रुपये का फायदा दिया जा रहा है। मतलब ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर के तहत यह डिवाइस मात्र 1,149 रुपये का पड़ेगा। साथ ही एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% का इंस्टेंट छूट दिया जा रहा है। Nokia 5.1 Plus डिस्काउंट के साथ 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 1,750 रुपये के शुरुआती ईएमआई पर भी इस हैंडसेट को लिया जा सकता है।