29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nothing Phone मॉडल (2) इन खास फीचर्स के साथ जुलाई में हो जाएगा लांच

Nothing अपने मॉडल (1) स्मार्टफोन के बाद नथिंग फोन (2) लांच करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसको लेकर जुलाई में नया मॉडल लाने की घोषणा कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 12 Jun 2023, 2:29 PM IST

Nothing Phone 2

Nothing अपने मॉडल (1) स्मार्टफोन के बाद नथिंग फोन (2) लांच करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसको लेकर जुलाई में नया मॉडल लाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही यूजर्स में भी नए फोन को लेकर क्रेज ज्यादा होने लगा है। हाल ही यह फोन नथिंग का आगामी फोन UAE के TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। वेबसाइट ने फोन के बारे में कुछ नई जानकारियां दी है जिनको हम यहां बता रहे हैं। नथिंग का यह सैकंड फोन A065 मॉडल नंबर के साथ नजर आने वाला है जबकि नथिंग फोन का पहला मॉडल नंबर A063 था।

यह भी पढ़ें: Smart Device: सावधान...! निजी पलों को कैप्चर कर ट्रांसफर कर सकता है 'स्मार्ट टीवी'

Nothing Phone के सैकंड मॉडल में क्या है खास

Nothing अपने पहले मॉडल के बाद अब आने वाले नए मॉडल Nothing Phone (2) के फंक्शन के बारे में जानकारी दे रहा है। इसके बाद से नए फोन का इंतजार करने वाले यूजर्स भी इसकी जानकारी लेने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है अभी तक ज्यादातर आउटलेट्स पर इस फोन के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन यूजर्स किसी न किसी तरह इसको खोजने में लगे हैं। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि यह फोन 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ रेजोल्यूशन का सपोर्ट कर सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो नए मॉडल में स्नेपड्रेगन 8 Plus Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कहीं आपके कैमरा और माइक्रोफोन में कोई जासूस तो नहीं...? जानें कैसे करें फोन से बाहर

जानकारी के अनुसार आने वाला नया मॉडल फोन 12GB RAM के साथ दिया जाएगा साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 13 के साथ बाजार में आएगा। नथिंग का आगामी फोन OS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसकी पुष्टि ब्रांड द्वारा की गई थी। हालांकि, फास्ट चार्जिंग क्षमता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें:पुराना कूलर अब दे सकता है नए को मात, आपके कमरे को कर देगा AC की तरह ठंडा

इसके अलावा नथिंग फोन 2 के कैमरा की जानकारी का भी अभी तक खुलासा होना बाकि है। डिवाइस मजबूत मैटेरियल से बना है और इसमें एक एल्यूमीनियम फ्रेम है।