फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है और यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। साथ ही एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है।