रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB व 128GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये हो सकती है। वहीं 8GB व 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये रखी जा सकती है।। पावर के लिए फोन में 3,700mAh की बैटरी दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16 मेगापिक्सल व 20 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए जाएंगे, जबकि फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।