नई दिल्ली:वनप्लस जल्द ही अपने नए स्मार्टफोनOnePlus 7 को लॉन्च कर सकता है, लेकिन इससे पहले फोन से जुड़ी जानकारी लगातार लीक हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च कर सकती है। इससे पहले फोन के कलर वेरिएंट को लेकर जानकारी सामने आयी थी कि Oneplus 7 को ब्लैक-येल्लो, ब्लैक पर्पल और ब्लू-ग्रे ड्यूल टोन ग्रेडिएंट में पेश किया जाएगा।