नई दिल्ली: OnePlus 7T सीरीज को भारत और नॉर्थ अमरीका में 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने दी है। इस सीरीज में कंपनी OnePlus 7T और 7T Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके बाद कंपनी 10 अक्टूबर को लंदन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिस दौरान अन्य डिवाइस से पर्दा उठाया जा सकता है।