नई दिल्ली: Apple iPhone 11 सीरीज लॉन्च होने के बाद अब लोगों की नज़र Google Pixel 4 सीरीज पर है। गूगल पिक्सल के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है, वे उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले पिक्सल 4 एक्सएल ( Pixel 4 XL ) में एक शानदार कैमरा हो सकता है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ आएगा। रिपोर्ट की माने तो अब इसकी लॉन्चिंग से पहले कैमरे और तस्वीर की जानकारी सामने आई है।