OnePlus 8 में 6.55 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन में भी OnePlus 8 Pro वाले प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा और कंपनी इसे भी दो रैम वेरिएंट में उतारेगी। हालांकि इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें भी 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में पावर के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट चार्ज 30टी सपोर्ट के साथ होगा। ये फोन कोई आईपी रेटिंग के साथ नहीं आएगा।