देशभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1300 से ज्यादा हो गयी है तो वहीं इससे अभी तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 12 प्राइवेट लैब को कोविड-19 का टेस्ट करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्राइवेट लैब की कुल संख्या 16 हो गयी है। इसमें टेस्ट के लिए अधिकतर 4500 रुपए तक लिए जा सकते हैं, जिसमें स्क्रीनिंग के 1500 रुपए और कंफर्मेशन टेस्ट के 3000 रुपए हैं।