28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओप्पो लेकर आई नया सेल्फी स्मार्टफोन Oppo A83, कैमरा है सबसे खास

कंपनी इस फोन को फुल डिस्पले स्क्रीन वाले हैंडसेट के तौर पर लेकर आई है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jan 17, 2018

Oppo A83

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 20 जनवरी को अपना नया स्मार्टफोन सेल्फी स्मार्टफोन Oppo A83 लॉन्च कर रही है। इस फोन की कीमत 13,900 रुपए हो सकती है। कंपनी इस फोन को फुल डिस्पले स्क्रीन वाले हैंडसेट के तौर पर लेकर आई है। इस नए ओप्पे फोन में 5.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 720×1440 पिक्सल है। इस फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल मेमोरी (128 जीबी का सपोर्ट) और 3180 एमएएच बैटरी है। यह एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर आधारित कलरओएस 3.2 पर काम करता चलता है।

Oppo A83

ओप्पो ए83 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फीचर के तौर पर भी काम करेगा।कंपनी के मुताबिक यह फेस अनलॉक फीचर 0.18 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट वाला है।

ये भी पढ़ें

image