Oppo A9 2020 को दो वेरिएंट में पेश किया गया था। इसके 4 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है जिसे अब 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। इस वेरिएंट को पहले की तरह ही 19,990 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहक फोन को डिस्काउंट के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) से खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीदा जा सकता है।