फोटोग्राफी के लिए बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4,020mAh की बैटरी दी गयी है जो VOOC फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, LTE, GPS, Bluetooth जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि भारत में आज ही हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को भी रिलीज किया जा रहा है।