नई दिल्ली: Oppo अपने नए स्मार्टफोन oppo f9 pro को भारत में इस महीने में पेश कर सकता है, लेकिन इससे पहले कंपनी ने इसका एक टीजर जारी किया है, जिसमें फोन के कलर वेरिएंट और चार्जर को लेकर खुलासा किया गया है। टीजर के मुताबिक, Oppo F9 Pro Vooc फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इस तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें रेड और ट्वाइलाइट ब्लू और स्टारी पर्पल वेरिएंट शामिल हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से यह साथ नहीं किया गया है कि फोन को इस महीने कब लॉन्च किया जाएगा।