10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo F9 Pro, जानिए नई कीमत

Oppo F9 Pro के दाम में एक बार फिर कटौती 17,990 रुपये में खरीद सकते है फोन 23,990 रुपये में लॉन्च हुआ था Oppo F9 Pro
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 10 Apr 2019, 10:43 AM IST

Oppo F9 Pro

6,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo F9 Pro, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली:oppo f9 pro के दाम में एक बार फिर कटौती की गयी है, जिसके बाद ग्राहक इस फोन को 17,990 रुपये में खरीद सकते है। कंपनी ने तीसरी बार इसकी कीमत में 2000 रुपये की कटौती की है। इससे पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपये थी। ग्राहक इस नई कीमत के साथ फोन को अमेजन इंडिया ( Amazon ), फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और पेटीएम मॉल ( Paytm Mall ) से खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के तीन हफ्ते बाद ही पति करने लगा ऐसी हरकत, अब पत्नी की ज़िद- 'मुझे चाहिए तलाक'

बता दें कि ओप्पो एफ9 प्रो को 23,990 रुपये में लॉन्च किया था, जिसके बाद पहली बार इसकी कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई और ये ग्राहकों को 21,990 रुपये में बेचा जा रहा था। इसके बाद दूसरी बार भी इसके दाम में 2,000 रुपये की कटौती की गयी और इस फोन को 19,990 रुपये में बेचा गया। यानी ग्राहक इस फोन को अब 6,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

Oppo F9 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (2340x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर रन करता है। 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिजनेस से जुड़ी टॉप खबरों पर रहेगी सभी की नजर, एक क्लिक पर जानिए

Oppo F9 Pro में फोटोग्राफी के लिए बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल और दूसरा एफ/2.4 अर्पचर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो वूक फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VOLTE, Wifi 802.11 AC, ब्लूटूथ 4.2 और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।