कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस हैंडसेट में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, डुअल रियर कैमरा सेटअप, इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई क्षमता हो सकता है। साथ ही इस हैंडसेट में VOOC क्विक चार्जिंग टेक्नॉलजी होने की उम्मीद है। अभी हाल में ही ओप्पो फाइंड X की लीक हुई तस्वीर में फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप होने की जानकारी मिली थी। हालांकि इस लीक हुई जानकारी की पुष्टि हम नहीं करते हैं। ओप्पो फाइंड X में 6.42 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है।