कीमत की बात करें तो 3GB RAM को 8,990 रुपए, 4GB RAM को 10,990 रुपए और 6GB RAM को 13,990 रुपए रखी गई है। Realme 1 ड्यूल सिम सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,410mAh की बैटरी दी गई है। फोन का वजन 158 ग्राम है।