
नई दिल्ली: स्मार्टफोन मेकर कंपनियां इन दिनों 5G सर्विस पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। फिलहाल मार्केट में कुछ कंपनियों ने अपने 5G फोन्स को पेश कर दिया है। वहीं, कई कंपनियां इस पर काम कर रही हैं। इसी कड़ी में मोबाइल बनाने वाली चाइनीज कंपनी ओप्पो ( Oppo ) अपने सभी स्मार्टफोन्स के लिए 5जी सर्विस पर काम कर रही है। इन सभी स्मार्टफोन्स के वर्ष 2020 में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट की माने तो इनकी शुरुआती कीमत 420 डॉलर करीब (30,000 रुपये) हो सकती है।
एक इवेंट में हैंडसेट मेकर के सेल्स मैनेजर ने घोषणा की है कि कंपनी की आर एडं डी टीम और आधुनिक 5जी सॉल्यूशन्स को विकसित करने में लगे हैं, जिसमें क्लाउड गेमिंग, एचडी मल्टी-व्यक्ति वीडियो कॉलिंग और क्लाउड फोटो स्टोरेज शामिल है। इस बीच, चाइनीज स्मार्टफोन मेकर भारत को ग्लोबल एक्सपोर्ट हब के रूप में देख रहा है।
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के अनुसार, कैपेसिटी को डबल करने पर लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ओपो इंडिया के प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग वाइस प्रेजिडेंट सुमित वालिया ने अगस्त में कहा था कि, "हम टैलेंट, मैन्यूफेक्चरिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट पर इनवेस्ट कर के रणनीतिक रूप से भारत में अपनी मजबूती बना रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में पहले से ही हमारा 2,200 करोड़ का निवेश चल रहा हैं। हमें उम्मीद है कि भारत भविष्य में ओप्पो के लिए ग्लोबल एक्सपोर्ट के रूप में उभर कर सामने आएगा।"
Published on:
29 Sept 2019 01:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
