फिलहाल चंडीगढ़ समेत देश के कुछ शहरों में 112 इमरजेंसी नंबर चालू है लेकिन दिल्ली में इसे आज से शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट की माने तो इस सेवा को धीरे-धीरे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। अभी देशभर में आपात स्थिति के लिए अलग-अलग नंबर हैं। जैसे पुलिस के लिए 100 नंबर, दमकल गाड़ी के लिए 101 नंबर, एम्बुलेंस के लिए 102 नंबर और आपात स्थिति के लिए 108 नंबर है। लेकिन अब एक ही नंबर से इन सभी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। मतलब की दिल्ली में रहने वाले लोग आज से इमरजेंसी के दौरान इस नंबर पर कॉल कर सभी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।