नई दिल्ली: अगर आप लोकप्रिय गेम pubg खेलने के शौकीन है तो आप 21,999 रुपये का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए PUBG प्लेऑफ राउंड ले कर आया है जिसकी शुरुआत 10 फरवरी यानी आज से हुई है जो 24 फरवरी 2019 तक चलेगी। पबजी मोबाइल इन गेम क्वॉलिफायर राउंड के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें 2000 लोगों का चुनाव किया गया है। कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्लेऑफ राउंड की लाइव स्ट्रीमिंग देख कर आप oppo f9 pro स्मार्टफोन जीत सकते हैं, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है।