इन एड-ऑन पैक्स को चुनने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर सब्सक्राइब बटन दिया गया है। साथ ही यूजर्स टाटा स्काई मोबाइल ऐप की मदद से भी नए पैक्स को मौजूदा पैक्स के साथ जोड़ सकते हैं। आपको बता दें कंपनी ने हाल में ही क्षेत्रिय पैक्स को भी लॉन्च किया था। इनमें 14 रीजनल पैक पेश किए गए हैं जिनकी शुरुआती कीमत 7 रुपये है। इन रीजनल पैक्स में गुजराती, तमिल, तेलगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, उड़िया, मराठी भाषाओं के लिए चैनल्स पेश किए गए हैं।