
27 सितंबर को Realme 2 Pro भारत में होगा लॉन्च, फीचर व कीमत हुई लीक
नई दिल्ली:Realme स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि इस महीन के आखिरी यानी 27 सितंबर नए स्मार्टफोन realme 2 Pro को लॉन्च किया जाएगा। अगस्त के आखिरी में Realme 2 को पेश किया गया था। उस दौरान कंपनी ने सीईओ माधव सेट ने इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी नए हैंडसेट पर काम कर रही है, जिसे सितंबर में पेश किया जाएगा।
realme 2 pro के लॉन्चिंग के लिए मीडिया को न्यौता भेजना शुरू कर दिया गया है और इसकी लॉन्चिंग तारीख 27 सितंबर चुनी गई है। बता दें कि CEO ने यह साथ संकेत दे दिया है कि इस हैंडसेट की कीमत 20,000 रुपये के करीब होगी। फिलहाल फोन से जुड़ी सभी जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन माना जा रहा है कि हाल ही में लॉन्च हुए Realme 2 प्रोसेसर से ऊपर वर्जन का प्रोसेसर हो सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 660 SoC दिया जा सकता है और इसमें 6GB रैम व 128GB स्टोरेज दी जा सकती है। बता दें कि इस हैंडसेट को भी स्मार्टफोन Realme 2 की तरह Flipkart पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि अगस्त में लॉन्च हुए Realme 2 में 6.2-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशयो 19:9 है। हैंडसेट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर SoC पर आधारित है। इस डिवाइस को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 32GB स्टोरेज के साथ 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 4GB रैम शामिल है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
हैंडसेट में पावर के लिए 4,320mAh की बैटरी दी गई है और फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर बेस्ड ColorOS यूआई पर काम करता है। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट की तरफ से इस फोन पर लॉन्चिंग ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक फोन खरीदने का भुगतान HDFC के क्रेडिट या डेबिट कार्ट से करते हैं तो यह हैंडसेट उन्हे मात्र 8,240 रुपये में मिलेगा।
Published on:
14 Sept 2018 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
