Realme 3 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।इस फोन को ग्राहक डाइनैमिक ब्लैक, क्लासिक ब्लैक और रेडियंट ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। पावर के लिए फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है।