
नई दिल्ली: बजट रेंज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme ने अपनी पहली Anniversary Sale का आयोजन करने जा रही है। इस सेल की शुरुआत 2 मई यानी आज से होगी, जो 4 मई तक चलेगी। तीन दिनों कि इस सेल में ग्राहक realme 2 pro और Realme U1 पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप MobiKwik के जरिए रियलमी के स्मार्टफोन की खरीदारी करते हैं, तो आपको 15% कैशबैक का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी सेल के तीनों ही दिन सीमित समय के लिए 1 रुपये का सुपर डील्स आयोजित करेगी। इस डील्स के तहत Realme 2 Pro, रियलमी बड्स और रियलमी टेक बैकपैक मात्र 1 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।