Realme C12 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का, दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर और तीसरा f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल माइक्रो लेंस का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C12 में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर के साथ है। पावर के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गयी है जो 10W की चार्जिंग दी गयी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS, Micro USB port और 3.5mm audio jack दिया गया है। हैंडसेट की लंबाई व चौड़ाई 164.5x75.9x9.8mm है और इसका पूरा वजन 209 grams है। Realme C12 के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।