पावर के लिए फोन में 5,020 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10 वाट चार्जर देती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डायमेंशन 163.32x77.01x9.1mm है और फोन का पूरा वजन 198 ग्राम है।