Realme X2 स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़त हुई है। कंपनी अब इस फोन को 17,999 रुपये में बेचेगी, जबकि पहले इसे 16,999 रुपये में बेचा जाता था। वहीं रियलमी एक्स2 प्रो स्मार्टफोन के तीनों वेरिएंट की कीमत में इजाफा हुआ है। इस फोन को कंपनी ने 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम में उतारा था। इनको खरीदने के लिए अब ग्राहकों को क्रमश: 29,999 रुपये, 31,999 रुपये और 35,999 रुपये में खर्च करने पड़ेंगे, जबकि पहले इन हैंडसेट की कीमत क्रमश: 27,999 रुपये, 29,999 रुपये और 31,999 रुपये रखी गयी थी।यानी फोन सीधे 2000 रुपये महंगा कर दिया गया है।